सवाल-जवाब

ख़रीदने से पहले जो पूछा जाता है।

अगर आपका सवाल यहाँ नहीं है, तो हमें लिखिए — काम के दिनों में 24 घंटे के भीतर कोई इंसान जवाब देगा।

डिलीवरी में कितना समय लगता है?
UAE के भीतर 2 से 4 कार्यदिवस। कूरियर के पैकेज उठाते ही ट्रैकिंग लिंक ईमेल पर आ जाएगा।
अगर पसंद न आए तो वापस कर सकते हैं?
हाँ। डिलीवरी के 14 दिन के भीतर वापस भेजिए और पूरा पैसा वापस — बशर्ते वह इस्तेमाल न हुआ हो और मूल डिब्बे में हो। वापसी का ख़र्च हम उठाते हैं।
बैटरी कितनी चलती है?
18 घंटे तक लगातार रिकॉर्डिंग, और 7 दिन से ज़्यादा स्टैंडबाय। पूरा चार्ज होने में लगभग 45 मिनट लगते हैं।
कौन-कौन सी भाषाएँ चलती हैं?
15 भाषाएँ, जिनमें हिन्दी, उर्दू, अरबी, अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, स्पेनिश, जर्मन और तुर्की शामिल हैं। सबसे अहम यह कि यह एक ही वाक्य के भीतर भाषा बदलने पर भी साथ चलती है।
क्या मेरी रिकॉर्डिंग निजी रहती है?
हाँ। सब कुछ भेजते और रखते समय एन्क्रिप्टेड रहता है, और आपके अलावा कोई नहीं पहुँच सकता। हम आपका डेटा न बेचते हैं, न पब्लिक AI मॉडल की ट्रेनिंग में इस्तेमाल करते हैं।
कीमत में क्या शामिल है?
पेंडेंट, चेन, चार्जिंग केबल, पूरे एक साल का ट्रांसक्रिप्शन और सारांश, और डिवाइस पर एक साल की वारंटी। UAE के भीतर डिलीवरी मुफ़्त है।
क्या यह अपने आप रिन्यू होता है?
नहीं। कुछ भी अपने आप नहीं कटता। साल पूरा होने से काफ़ी पहले हम आपसे बात करेंगे और विकल्प बताएँगे।
अगर डिवाइस ख़राब हो जाए?
हर पेंडेंट पर निर्माण दोष के लिए एक साल की वारंटी है। हमसे संपर्क कीजिए — हम ठीक करेंगे या बदल देंगे, और दोनों तरफ़ का शिपिंग ख़र्च हम उठाएँगे।

जो ढूँढ रहे थे वह नहीं मिला? संपर्क करें · support@dehertz.com